फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: जमीन में छुपा रखा था पांच लाख का लहान, पुलिस ने मौके पर ही कराया नष्ट

Thu, 23 Dec 2021 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कंजरों के डेरे पर छापा मारकर पुलिस में जमीन में गड्ढा बनाकर रखा पांच हजार लीटर गुड़ लहान नष्ट किया है। एक अन्य जगह से देसी शराब भी पकड़ी गई है।

विज्ञापन
जेसीबी की मदद से गुड़ लहान जब्त किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंजरों के डेरे पर छापा मारकर पुलिस में जमीन में गड्ढा बनाकर रखा पांच हजार लीटर गुड़ लहान नष्ट किया है। एक अन्य जगह से देसी शराब भी पकड़ी गई है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी करहिया अजय सिंह सिकरवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चमेली का चक दुबही, कटना का चक, लाल डांडा में कंजरों के डेरे पर अवैध शराब बनाई जा रही है। तत्काल कार्रवाई कर उक्त स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को जमीन में गड्ढा खोदकर हौद में रखा पांच हजार लीटर गुड़ लहान मिला, जिसे मौके पर ही जेसीबी से नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। चमेली का चक दुबही में सरकारी नाले के पास तीन बोरियों में भरी 100 लीटर देसी शराब जब्त की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें