फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला के बैंक लॉकर से एक करोड़ के गहने गायब, पुलिस ने शुरू की जांच 

Mon, 07 Feb 2022 07:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बालेंदु शुक्ल के बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपये के गहने गायब हो गए हैं। उन्होंने यह गहने स्टेट बैंक की चेतकपुरी शाखा के लॉकर में रखे थे। 
 
विज्ञापन
बालेंदु शुक्ल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल के बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपये मूल्य के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस को दिए आवेदन से यह खबर सामने आई। शुक्ल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एसपी को उन्होंने जांच के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। उस पर क्राइम ब्रांच से जांच कराने का भरोसा दिलाया गया है। 
विज्ञापन


शुक्ल का कहना है कि 26 फरवरी 2020 को उन्होंने स्टेट बैंक की चेतकपुरी ब्रांच में स्थित यह लॉकर खोला था तो उसमें गहने रखे हुए थे। इसके बाद 25 जून 2021 को लॉकर खोलने पर गहने नहीं मिले थे। दरअसल, यह लॉकर खाता पहले उनके और उनकी पत्नी पुष्पा शुक्ला के नाम पर था। अब यह समझ नहीं आ रहा कि इतने समय बाद जांच का आवेदन क्यों दिया गया है? यह भी समझ से परे है कि इतने समय तक लॉकर का संचालन कौन कर रहा था।

सिंधिया के भाजपा में जाने पर कांग्रेस में लौटे
पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल के बारे में बताया जाता है कि वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के बालसखा थे। जब ज्योतिरादित्य ने राजनीति में पदार्पण किया तो वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में गए तो वे कांग्रेस में लौट आए। ऐसा क्यों है, यह किसी को नहीं पता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें