फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: फर्जी लकी ड्रॉ निकालकर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली से पकड़ाए दो सदस्य

Thu, 31 Mar 2022 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों के जरिए लॉटरी में टीवी, फ्रिज, एसी, कार आदि निकलने के नाम पर लोगों को कॉल करवाया जाता था और उनसे इनाम घर भिजवाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर करवाए जाते थे। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिल्ली के पॉश इलाके से पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिल्ली के पॉश इलाके से पकड़ा है। इस गिरोह ने देश में 400 से अधिक ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए दोनों ठगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि ये फर्जी लकी ड्रॉ निकालकर लोगों को ठगते थे और यह अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। इनके ऑफिस से दर्जनभर लैपटॉप, फोन, सिम कार्ड आदि जब्त किया है।
विज्ञापन

 
दरअसल हाल में ही शहर में रहने वाली युवती से साढ़े 4 लाख रुपए ठगे गए थे। युवती ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच पुलिस से की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस इसकी पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में साइबर फ्रॉड करने वाले इन ठगों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गईं। पिछले एक महीने से पड़ताल करने के बाद सूचना मिली कि लकी ड्रॉ में फर्स्ट प्राइज में कार जीतने का झांसा देकर युवती को ठगने वाली गैंग दिल्ली में मौजूद है। यहां से टीम रवाना की गई। मुखबिर की सूचना के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरीदाबाद स्थित एक ऑफिस पर दबिश दी तो वहां एक कॉल सेंटर संचालित होता मिला। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब वहां पर मौजूद लड़के और लड़कियों से बातचीत की तो इस पूरी सच्चाई का पर्दाफाश हो गया। क्राइम ब्रांच की टीम मौके से दोनों संचालकों को पकड़कर ग्वालियर लेकर आई और पूछताछ की तो इनके अंतरराष्ट्रीय ठग होने की जानकारी सामने आई।
 
क्राइम ब्रांच सीएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ये साल 2018 से ठगी कर रहे थे। इनके द्वारा कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों के जरिए लॉटरी में टीवी, फ्रिज, एसी, कार आदि निकलने के नाम पर लोगों को कॉल करवाया जाता था और उनसे इनाम घर भिजवाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर करवाए जाते थे। ऑफिस के दस्तावेजों की जांच से यह पता लगा कि इन लोगों ने देश भर में सैकड़ों लोगों को लॉटरी लगने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। देश के हर राज्य में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। इन ठगों ने फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाई थी जिस पर शॉपिंग करने वाले व्यक्तियों का लकी ड्रॉ में उपहार निकालने के नाम पर लोगों से कई तरह के शुल्क के रूप में राशि ली जाती थी। बाद में फोन उठाना बंद कर देते थे। पुलिस को इन ठगों ने बताया है कि अभी तक देश भर में 400 लोगों को ठग चुके हैं। इसके अलावा देश के बाहर भी लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें