ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 30 जनवरी की रात में फोर्ट रोड नाले के ऊपर बनी सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में चोरी हो गई थी। यहां से चोर सेंध लगाकर चोर काफी आभूषण उड़ा ले गए थे। टीम बनाकर पड़ताल की गई। 17 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में चोरी करने वाले आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में रमटपुरा के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर इसके पास से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आभूषण विक्रेता के यहां चोरी करना भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल- चांदी की पायल, चांदी के बर्तन, चांदी की मूर्तियां, चांदी की बिछिया, चांदी के ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी पकड़ा है। पूछताछ में अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरियां करना स्वीकार किया है। पूछताछ जारी है।