फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, बोला- पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण सुसाइड कर रहा हूं

Mon, 03 Mar 2025 07:53 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण मैं सुसाइड कर रहा हूं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण मैं सुसाइड कर रहा हूं। उसने यह कहा कि शादी करो, लेकिन पहले ही मां और होने वाली वाइफ को मिलवा दो।

विज्ञापन


घटना रविवार की है। नरेंद्र रजक श्रीराम कॉलोनी में रहता था। उसने बलवंत नगर में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पहले युवक की शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में उसकी पहचान नरेंद्र रजक के रूप में हुई। वीडियो में ये कहते दिखाई दे रहा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ट्रेन की पटरी पर, मैं अब जीना नहीं चाहता। मैं अपना जीवन यहीं समाप्त करना चाहता हूं। अपनी जिंदगी में बहुत परेशान हो चुका हूं। भाई शादी कर लो, लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली वाइफ को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी, तो तुम्हें भी मेरे जैसे आत्महत्या करना पड़ेगा और जीवन में कोई रास्ता नहीं बचेगा।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों से बेहद परेशान था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पारिवारिक झगड़े ने उसे इस हद तक तोड़ दिया कि उसने खुद की जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें