फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: बच्ची का सिर धड़ से अलग, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

Sun, 02 Apr 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। चार लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना में सड़क हादसे में बच्ची का सिर धड़ से अलग होने का मामला सामने आया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को आरोन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी घायल लोग राघोगढ क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुना-अशोकनगर रोड़ रुसल्ला के रास्ते पर रविवार की दोपहर सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से तीन वर्षीय बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। घायलों को आरोन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायल लोग राघौगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक का नाम वंदना सपेरा (3) बताया गया है। वही घायलों में सोना बाई (23),गोविंद सिंह (5), शर्मानाथ (25),सिद्धूनाथ (20) आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें