मध्य प्रदेश के गुना कैंट इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह मक्का के खेत में छिप गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने बताया कि एक नाबालिग ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके पिता ने ही उसके साथ गलत काम किया।जब उसकी मां घर पर नहीं थी, तो उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।