फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: पीजी कॉलेज में फीस में हुई धोखाधड़ी का मामला, भूख हड़ताल पर बैठे NSUI के कार्यकर्ता

Sat, 25 May 2024 09:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

Guna News: गुना पीजी कॉलेज के नजदीक क्योस्क संचालकों द्वारा 2018 से 2023 तक की रसीदें काटकर हजारों छात्रों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जिसमें उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर NSUI के सदस्य कॉलेज परिसर में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसयूआई के अध्यक्ष का कहना है कि छात्रों के साथ हुई इस धोखाधड़ी में कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर और अकाउंटेंट भी शामिल हैं, जिनकी मिली भगत से यह घोटाला हुआ। उन सभी पर भी दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए, जिससे आगामी भविष्य में कभी ऐसी घटना ना हो सके। छात्रों को परेशान न किया जाए, उनकी फीस माफ हो या जो दोषी पाए जाते हैं, उन दोषियों के पैसे से छात्रों की फीस जमा की जाए।

विज्ञापन


जिन छात्रों द्वारा फीस जमा की गई है, उनकी फीस भी वापस की जाए। इन सभी मांगों को लेकर NSUI के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे और कॉलेज के प्राचार्य वीके तिवारी ने NSUI कार्यकर्ताओं के पास जाकर उनकी सभी मांगों को मानते हुए उनकी भूख हड़ताल खत्म की गई और आश्वासन दिलाया गया कि जिन क्योस्क संचालक के संचालकों ने धोखाधड़ी की है उनसे यह राशि वसूली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें