फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: महिला और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतारकर अंगारों से दागा, एक आंख से दिखना हुआ बंद

Wed, 15 Jun 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले के विजयपुर इलाके में एक युवक को बेरहमी से पीटने और अंगारों से दागने का मामला सामने आया है। युवक आरोपियों से उधारी मांगने के लिए गया था, जहां एक महिला और उसके साथियों ने युवक के कपड़े उतारकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गुना में युवक को बेरहमी से पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक को महिला और उसके कुछ साथियों ने कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा और उसे दहकते अंगारों से दाग दिया। घटना में युवक की दोनों आंखों में गंभीर चोट आई है, उसकी एक आंख से दिखना भी बंद हो गया है। मंगलवार को पीड़ित ने घटना की वीडियो दिखाकर एसपी से शिकायत की। 
विज्ञापन


मामला गुना जिले के विजयपुर इलाके का है। कोलुआ पठार निवासी गोपाल सिंह बंजारा ने बताया कि शुक्रवार को वह पंजेड़ा गांव में बाबूलाल बंजारा के यहां उधारी के रुपये लेने जा रहे था। रात करीब 8 बजे भंवरलाल बंजारा और उसके लड़के चैनसिंह, मन्नूलाल ने रास्ता रोक लिया। तीनों उसके साथ गाली-गलौज की और पीटने लगे। पिटाई से दोनों आंखों में गंभीर चोट आई है, एक आंख से खून बहने लगा, जिसके चलते दिखना बंद हो गया है।

युवक ने मंगलवार को राघोगढ़ थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीनों पर गाली-गलौज, मारपीट की धाराओं में FIR की गई थी। पीड़ित ने पुलिस पर मेडिकल ठीक से नहीं कराने और सामान्य धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आरोपी युवक के हाथ-पैर पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पीड़ित बाबूलाल का आरोप है कि उसे अंगारों से भी दागा गया। वीडियो में अंगारे जलते भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग अंगारे उठाकर युवक की तरफ ले जाते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने युवक को पीटने का साथ ही उसके पैसे और मोबाइल भी छीन लिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें