फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: वैलेंटाइन-डे पर दिन-दहाड़े युवती के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा

Mon, 14 Feb 2022 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में इंदौर से आए चार युवकों ने एक युवती के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी कार की डिग्गी में युवती को बंद कर ले जा रहे थे। चीखें सुनकर लोगों ने कार को रोक लिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन दो युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए। पहले तो लोगों ने इन्हें जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
थाने में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर गुना में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास इंदौर से कार में आए चार युवकों ने भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपी युवती को कार की डिग्गी में डालकर ले जा रहे थे। चीखें सुनकर लोगों ने कार रोक ली। चारों बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की, बाद में पुलिस के हवाले कराया। इसके साथ ही लोगों ने कार में भी तोडफ़ोड़ कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन आरोपियों में से एक युवक के साथ युवती की सगाई हो चुकी थी, जो टूट गई थी। इससे आरोपी नाराज चल रहा था, वह युवती से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था। उसने अपने साथियों समेत युवती के अपहरण की घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपनी कस्टडी में लिया और दो को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ चल रही है।

जानकारी के अनुसार गुना की न्यू सिटी कॉलोनी में इलाके में 23 साल की सेल्समैन युवती किराए से रहती है। इस युवती की एक साल पहले धार जिले के रहने वाले दिनेश दुड़बे नाम के युवक से सगाई हो गई थी। दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है, लेकिन कुछ महीने बाद ही युवती के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसका बदला लेने के लिए दिनेश सहित चार लोग कार में सवार होकर गुना आए हुए थे। चारों युवकों ने युवती को पकड़ कर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। उसे डिग्गी में बंद कर दिया। लेकिन उसी समय युवती ने शोर मचा दिया और आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाहर आसपास के लोगों ने इन चारों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इनमें से दो युवक मौके से भाग गए और भीड़ ने ड्राइवर दिनेश और उसके भाई सुरेंद्र को पकड़ लिया। भीड़ ने इन दोनों की जमकर पिटाई की और उसके बाद आरोपियों की कार में भी तोड़फोड़ की। फिलहाल केंट थाना पुलिस ने इन चारों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें