फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: जेल से 12वीं की परीक्षा देने पहुंची महिला कैदी, युवक से मारपीट के आरोप में है जेल में बंद

Thu, 17 Feb 2022 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में 12वीं की परीक्षा देने एक महिला कैदी भी पहुंची। पुलिस अभिरक्षा में जेल से परीक्षा केंद्र तक लाया गया। उस पर आरोप है कि उसने एक युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
 
विज्ञापन
12वी की परीक्षा देने जेल से छात्रा को लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार फरवरी को युवक को पीटने के आरोप में जेल में बंद युवती आज 12वीं की परीक्षा देने पहुंची। पुलिस अभिरक्षा में जेल से परीक्षा केंद्र तक लाया गया। उस पर आरोप है कि उसने एक युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार से एमपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। इसमें पहले दिन अंग्रेजी भाषा का पेपर था। इस दौरान जेल में बंद एक महिला कैदी भी परीक्षा देने पहुंची। उसका नाम संध्या साहू बताया गया है। 4 फरवरी को शहर के नानाखेड़ी इलाके में 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की गई थी। उस पर आरोप था कि वह घर के सामने रहने वाली युवती से छेड़छाड़ करता था। युवती के परिजनों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा था। युवती ने डंडे से उसके साथ मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
 
तभी से आरोपी युवती संध्या साहू जेल में बंद है। वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। गुरुवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में उसे भी पेपर देना था। जेल प्रशासन ने उसे एग्जाम देने की अनुमति दी। शहर के शारदा विद्या निकेतन में उसका परीक्षा केंद्र था। जेल से पुलिस की मौजूदगी में संध्या को एग्जाम दिलाने ले जाया गया। सुबह 8 बजे उसे जेल से बाहर निकाला गया और जेल वाहन से परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया। एग्जाम के दौरान पुलिस केंद्र के बाहर पहरा देती रही। पेपर पूरा होने के बाद उसे फिर वाहन से जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें