फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धीरेंद्र शास्त्री का छिंदवाड़ा में भव्य स्वागत, कमलनाथ ने तिलक किया, आरती उतारी

Sat, 05 Aug 2023 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद अगवानी की। धीरेंद्र शास्त्री का तिलक किया और आरती उतारी। 
 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को तिलक करते हुए कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का छिंदवाड़ा में भव्य स्वागत हुआ। सिमरिया में हनुमान मंदिर में उनकी शनिवार से दिव्य रामकथा शुरू हुई। यह कथा सात अगस्त तक चलेगी। सांसद नकुल नाथ ने एयर स्ट्रिप पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री की अगवानी की। फिर कमलनाथ ने अपने बंगले पर उनका तिलक किया। आरती उतारकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र का नारा बुलंद करने वाले बागेश्वर धाम सरकार की छिंदवाड़ा और कमलनाथ की ओर से किया गया स्वागत कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व को मजबूती दे रही है। धीरेंद्र शास्त्री चार्टर्ड फ्लाइट से इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर दोपहर 12 बजे पहुंचे। वहां सांसद नकुल नाथ के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहनाई लॉन तक भीड़ लगी थी। नागपुर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों को काफी परेशानी भी हुई। धीरेंद्र शास्त्री सीधे एफडीडीआी और अशोक लीलैंड के ड्राइविंग स्कूल पहुंचे। उन्होंने वहां ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की।  

एक दिन का दिव्य दरबार
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य रामकथा तीन दिन चलेगी। रविवार को उनका दिव्य दरबार लगेगा। इस दौरान वे लोगों की समस्या के समाधान देते नजर आएंगे। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम देखने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें