फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल गैंगरेप केस: चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2017 08:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
भोपाल गैंगरेप का चौथा आरोपी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
भोपाल में छात्रा के साथ गैंगरेप केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 
विज्ञापन


रुचिवर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक, रेल ने बताया कि फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश जारी थी और उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Fourth accused in Bhopal gang-rape case has been arrested: Ruchi Vardhan, Superintendent of Police, Railways. pic.twitter.com/r1NJ6aIuxb— ANI (@ANI) November 6, 2017



गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की शाम कोचिंग सेंटर से हबीबगंज जा रही 19 साल की छात्रा से 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी पकड़े गए और चौथा आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। मामले में पुलिस की काफी फजीहत पहले ही झेल चुकी थी और चौथे आरोपी को पकड़ने में नाकाम थी। लिहाजा पुलिस अधीक्षक रेलवे ने चौथे आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंगरेप केस की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन



पांच पुलिसकर्मियों के सस्पेंड होने के बाद बड़े पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। 

भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी और रेल एसपी अनीता मालवीय को हटाया गया।

योगेश चौधरी की जगह जबलपुर के महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद को भोपाल रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। अनीता मालवीय की जगह सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल रुचिवर्धन मिश्र पुलिस अधीक्षक रेल नियुक्त हुई हैं। 

चौधरी और मालवीय को पुलिस हेडक्वार्टर में अटैच किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

हंसी उड़ाने पर हुई कार्रवाई

हटाई गईं भोपाल रेल एसपी अनीता मालवीय
रेल पुलिस अधीक्षक भोपाल अनीता मालवीय को गैंगरेप जैसी गंभीर वारदात की हंसी उड़ाई थी। वारदात को लेकर अनीता मालवीय की असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मुख्यालय ने इस बयान को काफी गंभीरता से लिया और उन्हें हटा दिया। 
गृह विभाग ने 10 आईपीएस अफसरों के तबादले भी किए 

किसका तबादला कहां हुआ 

अधिकारी - मौजूदा पद - नया पद 

व्हीके सिंह - होमगार्ड महानिदेशक - अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन

महान भारत सागर - विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण - महानिदेशक होमगार्ड

एसएल थाउसेन - अति. पुलिस महानिदेशक अजाक - अति. पुलिस महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव - अति. पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती - अति. पुलिस महानिदेशक अजाक

डी. श्रीनिवास राव - अति. पुलिस महानिदेशक सतर्कता - अति.पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू

अनंत कुमार सिंह - पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल - पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन 


राज्य सरकार ने 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी के.एन. तिवारी को महानिदेशक वेतनमान में पदोन्नत किया है। तिवारी को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मानव अधिकारी सेल तथा शिकायत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें