फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में मिले गिद्धों के चार आशियाने, शहर में दोगुने से अधिक गिद्ध बढ़े, अब 200 पहुंची  संख्या

Wed, 21 Feb 2024 11:39 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के कुम्हरवारा के पास एक देशी गिद्धों का आशियाना मिला, जिसमे 6 गिद्ध मिले, विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के कैमोर की पहाड़ियों में 3 आशियाने मिले, जिसकी गणना में 136 व्यस्क तो 51 अवयस्क देशी गिद्ध मिले हैं।
 
विज्ञापन
कटनी में मिले 200 गिद्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी वनमंडल में  पिछले 3 तीन से चल रही गिद्धों की गणना में चौंकाने वाले परिणाम समाने आए हैं, जिसे देखकर पूरा वन विभाग खुश नजर आ रहा है। दरअसल, 16 से 18 फरवरी के बीच जिले के आठ वन परिक्षेत्र में गिद्धों की गणना की जा रही थी, जिसमें 200 गिद्ध मिले हैं। जबकि, 2019 में वन विभाग की गणना में इनकी संख्या महज 75 थी। 2021 में यह संख्या घटकर महज 64 रह गई थी। 

विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि गिद्धों की संख्या में तेजी से कमी होने के कारणों और किस वन परिक्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है यह पता कर इनका संरक्षण शुरू किया गया। कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के कुम्हरवारा के पास एक देशी गिद्धों का आशियाना मिला, जिसमे 6 गिद्ध मिले, विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के कैमोर की पहाड़ियों में 3 आशियाने मिले, जिसकी गणना में 136 व्यस्क तो 51 अवयस्क देशी गिद्ध मिले हैं।

बता दें कि कटनी जिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और पन्ना जिले से घिरा है। हर सीजन में यहां अलग-अलग स्थानों से गिद्धों का आगमन होता रहा है] जिसे संरक्षित करने का कार्य विभाग ने बखूबी निभाया है। इसके परिणाम स्वरूप जिले के 2 वन परिक्षेत्र में देशी गिद्धों का कुनबा बढ़ गया है। कटनी वन मंडल ने गिद्धों की गणना कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें