लोकायुक्त पुलिस ने 31 जुलाई (मंगलवार) को यहां एक कार्यकारी इंजीनियर के आवास पर छापेमारी कर 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और संपत्ति जब्त की, जो कि अभियंता के आय के ज्ञात स्रोत से काफी अधिक है। गुप्त सूचना के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी इंजीनियर हुकुम सिंह पाटीदार के आवास पर छापेमारी की।
पुलिस ने यहां से 1.50 लाख रुपये की नकदी समेत कुल 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की। लोकायुक्त पुलिस के डिप्टी एसपी ओपी संगोरिया ने बताया कि छापे में नकदी के अलावा एक अस्पताल, एक कोल्ड स्टोर, इंदौर में 50 एकड़ भूमि, दो फार्म हाउस, शिपरखेडी में एक पैथोलॉजी लैब और घातिया में एक दुकान के कागजात जब्त किए गए हैं।
ये कागजात पाटीदार अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर हैं। पाटीदार ने 1996 में उज्जैन डेवलपमेंट अथारिटी ज्वाइन की थी और उनके पास जितनी संपत्ति मिली है, उसे वह अब तक की अपनी पूरी सैलरी से नहीं खरीद सकते थे।