पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से यह दावा किया है कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन वे कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में यह बयान दिया है।
यहां चार दिन के प्रवास पर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ कलेक्ट्रेट में बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ भाजपा विधायक संपर्क में है और रहेंगे भी। जिन विधायकों को भाजपा टिकट नहीं देगी तो वे कांग्रेस से संपर्क करेंगे। हालांकि, कमलनाथ ने यह भी कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों को टिकट देने की रहेगी।
उन्होंने कहा है कि हर हाल में भी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएंगे। चर्चा के दौरान पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी तो पूर्व की तरह सबसे पहले छिंदवाड़ा को ही प्राथमिकता मिलेगी।
नरसिंहपुर के पूर्व विधायक ने किया था दावा
दरअसल ,कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने यह दावा किया था कि भाजपा के कुछ विधायक पूर्व सीएम कमलनाथ के संपर्क में है और समय से पहले एक महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में जब पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे विधायक जरूर संपर्क में रहेंगे। जिन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगी। कमलनाथ ने कहा कि बाल कांग्रेस नई पीढ़ी को दिशा देगी। बाल कांग्रेस आवश्यक है। नई पीढ़ी देश प्रदेश और जिले को निर्माण करेगी।