फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों ने प्रशस्ति पत्र लेने से किया इनकार, दर्ज कराया विरोध

Tue, 16 Aug 2022 05:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे थे। विदिशा लटेरी की घटना के विरोध में उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे थे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने बांधवगढ़ पार्क प्रबन्धन के सामने अपना विरोध दर्ज किया और प्रशस्ति पत्र लेने से इनकार कर दिया। बताया गया कि विदिशा लटेरी में 9 अगस्त को वन कर्मचारियों के साथ हुई घटना का विरोध दर्ज कराया गया है। जिसकी वजह से उन्होंने प्रशस्ति पत्र लेने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


वन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि विदिशा लटेरी में 9 अगस्त को गलत तरीके से कर्मचारियों को जेल भेजा गया। जिसके विरोध में वन कर्मचारी उतर आए हैं। विदिशा लटेरी में हुई वन्यकर्मियों के साथ घटना को सभी कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने जल्द से जल्द उनकी रिहाई की मांग की है। 

बता दें कि, स्टेट फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर राजपत्रित एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने कर्मचारियों को लेटर भेजकर वन सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रशस्ति पत्र न लेने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें