फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात: पशुपति नाथ मंदिर में घुसा पानी, राजगढ़ में युवक पानी में बहा

Fri, 16 Aug 2019 10:38 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश भर में ही रही भारी बारिश के कारण देश के अधिकतर क्षेत्रों में बाढ़ के हालात है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारश से बाढ़ के हालात बन गए है। मंदसौर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश से पूरे जिले को बाढ़ की चपेट में ले लिया है। 

विज्ञापन



ग्रामीण इलाकों का शहरी इलाकों से संपर्क टूट गया है।  पिछले पांच दिनों से तेज बहाव में बह रही शिवना नदी का पानी रात में पशुपति नाथ मंदिर में प्रवेश किया और जिसके बाद पहले चार और फिर आठों मुख जलमग्न हो गए। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर को शिवना नदी के बहाव ने दो हिस्सो में बांट दिया है। वहीं शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति है। 

जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी भर चुका है। तालाबों के किनार रहने वाले लोगों ने लबालब भर चुके है। वहीं शहरी इलाकों में जलभराव ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोगों का जीवन अस्त वयस्त हो गया है। 
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों की टीम मुस्तैदी से अपना काम कर रही है और राहत शिविरों में रह रहे लोगों को खाना और शुद्ध जल की व्यवस्था की जा रही है। अभी जिले में 3000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। बारिश से ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।


वहीं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बाढ़ से उफान पर आई नदी को पार करते समय तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि व्यक्ति नदी पार कर घर जाने की कोशिश कर रहा था तभी तेज बहाव उसे बहाकर ले गया। उसके शरीर को बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें