फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: डकैती और हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, दस तोला सोना बरामद, एक की तलाश जारी

Sun, 09 Jul 2023 09:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चार जुलाई को हुई डकैती और हत्या मामले का खुलासा करते हुए  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेते हुए 10 तोला सोना बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में आरोपियों से बरामद सामान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने चार जुलाई की रात को शेयर ब्रोकर और डेयरी व्यापारी मनीष शर्मा के घर में घुसकर हत्या कर डकैती का अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दस तोला सोना बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मुताबिक मनीष शर्मा के घर में घुसकर डकैती और चाकुओं से हमला करने वाले छह आरोपियों में से पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक तलाश जारी है। एसपी ने बताया की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी निषाद गैग के हिस्सा हैं। 20 घंटे के अंदर ही एक आरोपी को पकड़ लिया था और बाकी चार बदमाशों को सात जुलाई को यूपी के चित्रकूट से हिरासत पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से रवि और आशीष निषाद ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, वारदात में कुलदीप, सहिल और सचिन शामिल रहे। इन सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच की है। डकैती में गए 25 तोले सोने में से दस तोला ही जब्त किया गया है। अभी एक आरोपी को पकड़ने के कोशिश जारी है।

बता दें कि चार जुलाई की रात को शेयर ब्रोकर और डेयरी व्यापारी मनीष शर्मा के घर पर छह बदमाशों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों की चाकुओं से जख्मी हुए मनीष शर्मा ने इलाज के बीच मौत हो गई थी। वहीं, पत्नी पूनम और बेटा सत्या शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए थे। पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने धारा 458, 394, 395, 396, 397 के तहत प्रकरण दर्जकर लिया गया था। आरोपियों की तलाशी की जा रही थी, जिनमें से पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल पुलिस एक अन्य आरोपी राजू निषाद की तलाश कर रही है, ताकि बाकी सोना भी बरामद किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें