फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छपाक' रिलीज से एक दिन पहले तीन राज्यों में टैक्स फ्री, खुद मुख्यमंत्रियों ने किया एलान

Fri, 10 Jan 2020 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ रायपुर
विज्ञापन
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी यानि शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही है। रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और  पुडुचेरी में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।

विज्ञापन


कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। यह फिल्म समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है। ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है। 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म 'छपाक' को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

  वहीं  पुडुचेरी  में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें