फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैदान-ए-जंग': सेमीफाइनल मैच के दौरान मैदान पर भिड़े हैदराबाद-चेन्नई के खिलाड़ी, जमकर हुई मारपीट

Sat, 14 Jan 2023 08:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना में फुटबॉल मैच के दौरान हैदराबाद और मद्रास की टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी से विवाद शुरू हुआ। बाद में इसने गंभीर रूप ले लिया कि खिलाड़ी ग्राउंड में ही मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
hyderabad madras players fight - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल के मैदान अनुशासन और खिलाड़ियों के बीच खेल भावना के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में खेल का मैदान,'मैदान-ए-जंग' में तब्दील हो गया। खिलाड़ी एक दूसरे पर न केवल झपटते नजर आए, बल्कि उन्होंने आपस में मारपीट भी की। मैदान में खेल देखने पहुंचे खेल प्रेमी यह नजारा देख हैरान रह गए।

विज्ञापन


मैहर में चल रहे फेंटू क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ। खेल के मैदान में खिलाड़ी फुटबॉल की बजाय एक दूसरे पर ही टूट पड़े। झपट कर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। कुछ खिलाड़ियों की तो इस कदर पिटाई हुई कि वे जमीन पर लेट गए।

बताया जाता है कि मैहर में फेंटू क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। हैदराबाद और मद्रास (चेन्नई) की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का आपस में विवाद हो गया। खेल के दौरान हुई धक्का-मुक्की और कहासुनी से शुरू हुए इस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। खिलाड़ी ग्राउंड के अंदर ही मारपीट करने लगे। आयोजकों समेत तमाम लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गुस्से और जोश से भरे खिलाड़ी रुकने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


रेफरी ने एक-एक खिलाड़ी को किया बाहर
कुछ समय बाद मामला शांत हुआ और झगड़ा खत्म कर खिलाड़ी ग्राउंड पर लौट गए, लेकिन दोबारा खेल शुरू होने से पहले मैच रेफरी ने दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें