फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल नाव हादसा : आठ लोगों की जान बचाने वाले युवक को 50 हजार का इनाम

Sun, 15 Sep 2019 05:07 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलट गई थी - फोटो : PTI
विज्ञापन
भोपाल नाव हादसे में फरिश्ता बनकर आठ लोगों की जान बचाने वाले नितिन बाथम को जिला प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है। साथ ही उसका नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। शुक्रवार को शहर के छोटा तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की दर्दनाक मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


28 वर्षीय नितिन हादसे के समय तालाब के किनारे खड़ा था। उसने जब लोगों को डूबते देखा तो फौरन तालाब में छलांग लगा दी। नितिन ने बताया, वह तालाब की गहराई से वाकिफ था इसलिए भरोसा था कि वह लोगों को बचा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें