फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में विश्व आयुर्वेद सम्मेलन सात से शुरू

Wed, 28 Nov 2012 02:42 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी भोपाल में पांचवां विश्व आयुर्वेद सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन सात से दस दिसंबर के बीच होगा और इसमें 30 देशों के छात्र, शिक्षक और चिकित्सक हिस्सा लेंगे। साथ ही इसमें करीब 3500 विदेशी प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


यह आयुर्वेद सम्मेलन ‘आयुर्वेद द्वारा जन स्वास्थ्य सशक्तिकरण’ विषय पर आधारित होगा। इसमें अनुभवी विशेषज्ञ आयुर्वेद की विधाओं और बारीकियों का प्रायोगिक और सैद्घांतिक ज्ञान देंगे। सम्मेलन में तीन दिन की कार्यशाला होगी और तीस वैज्ञानिक सत्र भी होंगे जिनमें 750 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किये जायेंगे।

साथ ही छह सत्र में विद्वान विचार विनिमय करेंगे। आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर 18 से अधिक कार्यशाला भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर होंगी। औषधि निर्माता और चिकित्सकों के लिए गुणवत्ता विषय पर विशेष कार्यशाला 5 और 6 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें