Mandsaur: मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के बडवन-झांगरिया रोड पर गत रात्रि दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मंदसौर में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बडवन-झांगरिया रोड पर दो कारों की आमने सामने भिंड़त हो गई। इस हादसे ंमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि को झांगरिया गांव के मनोहर से पिता नाहर सिंह उम्र 50 साल अपनी अल्टो कार क्रमांक MP 13 CA 8391 से दलौदा गए थे। रात में वापस गांव लौटते समय बडवन-झांगरिया रोड पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 43 ZB 8638 ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भीषण थी टक्कर
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने अफजलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर धुंधड़का स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। मामले में मृतक के पुत्र कृष्णपाल सिंह की शिकायत पर स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ अफजलपुर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।