फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murena Crime: खेत की मेड़ के विवाद में चली जमकर गोलियां, तीन लोग हुए घायल; एक की हुई मौत

Fri, 01 Nov 2024 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Murena Crime: मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के बित्तोली गांव में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद के दौरान जमकर फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान बित्तोली गांव के निवासी कृष्णा गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
खेत की मेड़ के विवाद में चली जमकर गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार बित्तोली गांव के पास लभनपुरा गांव में जटवों की पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बित्तौली गांव के निवासी कृष्णा गुर्जर और बुलाकी गुर्जर दोनों इस जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से लड़ाई- झगड़ा चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को कृष्णा गुर्जर अपने भाई देसाई करतार और अंकुर गुर्जर के साथ खेत में थे। इसी दौरान बुलाकी गुर्जर और उसके बेटे जितेंद्र गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में लाठी-डंडे के झगड़े में बदल गई। इसके बाद बुलाकी गुर्जर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में कृष्णा गुर्जर की मौत हो गई, जबकि देसाई, करतार और अंकुर गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है। नूराबाद थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें