छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक युवती गांव में आई वैक्सीनेशन टीम को देखकर पेड़ पर चढ़ गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य टीम के काफी समझाने के बाद युवती नीचे उतरी और वैक्सीन लगवाई।
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती वैक्सीनेशन टीम को देखकर पेड़ पर चढ़ जाती है। दरअसल बड़ामलहरा के मनकारी गांव में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगाने मोबाइल टीम पहुंची थी जिसे देखकर गांव की ही 18 वर्षीय युवती रीना पेड़ पर चढ़ गई और कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना करने लगी। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने युवती को काफी समझाया उसके टीके के डर को दूर किया, जिसके बाद युवती ने पेड़ से नीचे आकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। युवती का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में टीकाकरण का एक साल पूरा हो लगा है। एक वर्ष में छतरपुर जिले में वैक्सीन के 23 लाख 90 हजार 887 डोज लगाएं जा चुके हैं।