फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच कल पीएम मोदी मध्यप्रदेश के किसानों को करेंगे संबोधित

Thu, 17 Dec 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर के किसान कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं पर डटे हुए हैं। पिछले 21 दिनों से किसानों का यह आंदोलन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश के किसानों को शुक्रवार को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, '18 दिसंबर को प्रदेश भर में होने वाले किसान सम्मेलनों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 2 बजे किसानों को संबोधित करेंगे।'




प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन में मौजूद रहेंगे। वहीं जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के विधायक मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राज्य के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन


इसी दौरान खरीफ-2020 फसल हानि की राहत राशि का भी वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री करीब 2,000 पशु एवं मछली पालक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी वितरण करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें