फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का अजब फरमान, गाय मरने पर किसान को परिवार सहित किया बेदखल

Thu, 03 Jan 2019 09:46 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला के रहने वाले एक किसान और उसके परिवार का उनके गांव से बेदखल कर दिया गया है। यह जिला भोपाल से 402 किलो मीटर उत्तर में स्थित है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किसान और उसके परिवार को इसलिए बेदखल किया गया है क्योंकि उनसे गलती से एक गाय की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव की पंचायत ने 36 साल के पप्पू प्रजापति के परिवार को गांव से निष्कासित करने का फैसला लिया। गांव के सरपंच पंचम सिंह चौहान के नेतृत्व में पंचायत सदस्यों ने घोषणा की कि परिवार को गांव के अंदर आने की इजाजत तभी दी जाएगी जब सभी सदस्य गंगा स्नान करके 'कन्या और ब्राह्मण भोज' के बाद सामूहिक भोज का आयोजन करेंगे और एक गाय का दान करेंगे।

प्रजापति ने कहा, 'वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पार्क कर रहे थे। तभी गलती से उन्होंने जमीन पर बैठी एक गाय को टक्कर मार दी। गाय की मौके पर मौत हो गई। गांव वालों ने गाय की मौत को गौ हत्या बताते हुए पंचायत बुलाई।' उन्होंने कहा कि पंचायत के सामने की गई उनकी सारी प्रार्थना बेकार गई और उन्हें सजा सुना दी गई।
विज्ञापन


पंचायत के एक सदस्य ओम प्रकाश गौतम ने कहा, 'चूंकि प्रजापति गौ हत्या का दोषी पाया गया है। इसलिए उसे और उसके परिवार को तपस्या के जरिए इस पाप से छुटकारा पाना होगा।' हालांकि श्योपुर जिला के अपर कलेक्टर राजेंद्र राय ने कहा, 'हमें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन हम इस मामले को देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।' वहीं प्रजापति गांव छोड़कर गंगा में डुबकी लगाने के लिए परिवार सहित निकल चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें