फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अस्पताल ने एंबुलेंस देने से किया इनकार, ठेले पर डेड बॉडी लादकर ले गए परिजन

Sun, 03 Jun 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सागर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने पर अपने संबंधी की डेड बॉडी को हाथ ठेले में लादकर ले जाना पड़ा। यह घटना सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गरीब युवक की मौत के बाद जब उसके परिजन अस्पताल प्रबंधन को डीजल के लिए रूपये नहीं दे पाए तो प्रंबधन ने उन्हें शव वाहन देने से इनकार कर दिया। मजबूर परिजनों को हाथ ठेले से शव ले जाते देख कुछ लोगों ने उन्हें सहयोग राशि भी दी। 

दरअसल, 38 वर्षीय प्रकाश अहिरवार की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजन शव को कंबल में लपेटकर चिलचिलाती धूप में घर ले जाते नजर आए। हाथ ठेले पर शव ले जाने वाले बुजुर्ग को मृतक का बहनोई बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक प्रकाश अहिरवार को पिछले दिनों गंभीर बीमारी की हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह लीवर डैमेज बताया है। मृतक अपने बहनोई के साथ भगतसिंह वार्ड में रहता था।  दोनों (मृतक और उसका बहनोई) ने जीवन भर हाथ ठेला चलाकर मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजर बसर किया। और मौत के बाद भी वही हाथ ठेला उसके काम आया। 

हालांकि स्वास्थ्य विभाग व बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि शव वाहन के लिए उनसे मृतक के परिजनों ने कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें