फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: महू सैन्य छावनी के पास विस्फोटक गोदाम में सेंध, 300 किलो जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी

Wed, 09 Sep 2026 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू सैन्य छावनी के पास बड़गोंदा थाना क्षेत्र में निजी कंपनी के विस्फोटक गोदाम से करीब 300 किलो जिलेटिन स्टिक और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर 15 सदस्यीय SIT गठित की है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू सैन्य छावनी के पास एक निजी कंपनी के गोदाम से करीब 300 किलो जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटिंग फ्यूज का रोल चोरी हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले की जांच के लिए 15 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) उमाकांत चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि 6-7 सितंबर की दरमियानी रात बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित निजी कंपनी के विस्फोटक सामग्री वाले गोदाम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने जिलेटिन स्टिक और 375 मीटर लंबा डेटोनेटिंग फ्यूज का रोल चोरी कर लिया। यह फ्यूज दूर से विस्फोट कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चोरी हुई विस्फोटक सामग्री का कुल वजन करीब 300 किलो बताया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: कलेक्टर कार्यालय में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन, जनसुनवाई में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

DSP ने बताया कि इस निजी प्रतिष्ठान के पास वर्ष 2014 से लाइसेंस है। गोदाम में रखी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल निर्माण कार्यों और कुएं खोदने जैसे कामों में किया जाता है।उन्होंने बताया कि गोदाम से ब्लास्टिंग सामग्री के 13 बॉक्स चोरी हुए थे, हालांकि इनमें से एक बॉक्स पास की झाड़ियों में पड़ा मिला। DSP ने कहा कि विस्फोटक सामग्री की चोरी बेहद गंभीर मामला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए 15 सदस्यीय SIT गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें