फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Interview: गुना मामले में जयवर्धन सिंह बोले- आरोपियों के साथ फोटो भाजपा नेताओं के तो मैं संरक्षक कैसे हो गया

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में अमर उजाला को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने उन पर लग रहे आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने अमर उजाला से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने भाजपा के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि गुना में पुलिसकर्मियों की हत्यारों का उनसे कोई संबंध है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आरोपियों से मेरा नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं के संबंध हैं। आरोपियों के भाजपा नेताओं के साथ फोटो हैं, ऐसे में उनसे हमारा संबंध कैसे हो गया। पेश हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश-
विज्ञापन


सवाल- भाजपा आरोप लगा रही है कि आरोपियों से राघौगढ़ के किले के संबंध हैं?
जयवर्धन: सरासर झूठ है। मेरा उन आरोपियों के साथ कोई फोटो नहीं है। उलट भाजपा नेताओं के साथ उनके तीन-तीन जगह के फोटो हैं। ऐसे में हमारा उनसे संबंध कैसे हो गया?  

सवाल- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आरोप है कि आरोपियों को राघौगढ़ किले का संरक्षण है। 
जयवर्धन: इस तरह देखेंगे तो पूरा शहर ही दोषी हो गया। पूरा राघौगढ़ ही दोषी हो जाएगा। मेरी जिन लोगों के साथ फोटो सामने आई है, वे कतई दोषी नहीं हैं। कॉल डिटेल्स निकालकर जांच करें तो सच का सच और झूठ का झूठ सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन




सवाल- ..तो आरोपियों को किसका संरक्षण मिल रहा है? 
जयवर्धनः भाजपा के गुना जिले के उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के घर का 8 दिन पुराना फोटो है। इसमें मंत्री के साथ एनकाउंटर में मारा गया शहजाद भी साफ दिख रहा है। इससे ही साफ हो जाता है कि उन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है। हमने पहले आरोप नहीं लगाया। अब फोटो सामने आए तो भाजपा को सांप क्यों सूंख गया। 

सवाल- आपका भी एक व्यक्ति के साथ फोटो वायरल हो रहा है?
जयवर्धनः मेरा जो फोटो वायरल किया जा रहा है, उसमें मंगल गुर्जर नजर आ रहा है। गुर्जरों से हमारे पीढ़ियों पुराने संबंध हैं। वन विभाग की टीम ने मंगल गुर्जर के ऊपर राजनीतिक दबाव में केस बनाया था, जबकि उसके घर पर कोई लकड़ी नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


सवाल- मंत्री महेंद्र सिसोदिया आप पर और आपके पिता दिग्विजय सिंह पर उन लोगों को बसाने के आरोप लगाए हैं?
जयवर्धनः देखिए, इन बीजेपी नेताओं के आरोपियों से सीधे लिंक हैं। उनके फोटो सामने आ गए। मेरा एक फोटो नहीं निकाल पाए। जांच करें तो सब कुछ सामने आ जाएगा। यह बहुत गंभीर मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें