फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में ईओडब्ल्यू का छापा: करोड़पति पंचायत सचिव की काली कमाई का हिसाब लगाने पहुंची टीम

Sat, 26 Mar 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा को मिली थी। इसके बाद ही 15 सदस्यीय टीम उसके घर पहुंची है। दबिश में अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
1 of 4
महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर नोटों की गड्डियां मिली हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना जिले में महेदर पंचायत सचिव के ठिकानों पर शनिवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच की जा रही है। अभी तक 71 लाख 9 हजार 482 रुपये की संपत्ति की जानकारी कार्रवाई में उजागर हुई है। सर्वे की कार्रवाई जारी है। पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी की कुल वेतन से आय लगभग 24 लाख रुपये तक की है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
पंचायत सचिव के घर मिली संपत्ति का ब्योरा तैयार करते टीम के सदस्य। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार जिले की महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी पर कार्रवाई की जा रही है। त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा को मिली थी। इसके बाद ही 15 सदस्यीय टीम उसके घर पहुंची है। दबिश में अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। इसमें कई जमीन के दस्तावेज के साथ-साथ घर से नकदी भी बरामद की गई है। ईओडब्ल्यू रीवा की टीम द्वारा पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के वेतन से अब तक होने वाली आय के हिसाब से अर्जित लाभ और उनकी मौजूदा संपत्ति का हिसाब लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
पंचायत सचिव के घर के कोने-कोने में जांच की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह की जांच में सचिव के घर से 500 के नोट की कुछ गड्डी, जेवरात सहित कुछ कागज मिले हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा घर के कोने-कोने की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम की ओर से बताया गया कि पंचायत सचिव के यहां तलाशी में ग्राम घुनवारा स्थित घर से 4,27,525 रुपये बरामद हुए हैं। सोने-चांदी के जेवरात राशि 4,68,992 रुपये, भूमि 13,05,819 रुपये, प्रीमियम में जमा राशि 2,26,190 रुपये, विभिन्न सामग्रियों के क्रय से संबंधित प्राप्त रसीदों में व्यय 12,80,235 रुपये, वाहन 2,29,000 रुपये, मकान की कीमत लगभग 26,40,000 रुपये, दुकान की कीमत तीन लाख रुपये, बैंक में जमा धनराशि 2,31,721 रुपये, कुल मिलाकर 71 लाख 9 हजार 482 रुपये की संपत्ति अभी तक की कार्रवाई में उजागर हुई है। सर्वे की कार्रवाई जारी है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार रामानुज त्रिपाठी की कुल वेतन से आय लगभग 24 लाख रुपये तक की है। 
विज्ञापन

4 of 4
महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को भी सतना के मैहर में लोकायुक्त ने कार्रवाई कर बिजली कंपनी के जेई सतीश तिवारी और ऑपरेटर संदीप पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। ये लोग एक उपभोक्ता का बिजली लोड बढ़वाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे और 15 सौ रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें