कर्नाटक के स्कूल से शुरू हिजाब विवाद का मामला अब मध्य प्रदेश में गरमाता जा रहा है। बुधवार को फुटबाल-क्रिकेट खेलने के बाद लड़कियों का हिजाब-बुर्के में बुलेट और बाइक चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बाइक पर बैठी लड़की फ्लाइंग किस भी करती दिख रही है। बुलेट की नंबर प्लेट भाजपा के झंडे के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या यह भाजपा प्रायोजित है।
43 सेकंड के वीडियो में भोपाल के वीआईपी रोड पर एक बुलेट और स्पोटर्स बाइक को दो लड़कियां बुर्के और हिजाब पहने चलाते दिख रही है। उनके पीछे दो अन्य लड़कियां भी बुर्का पहने बैठी हुई हैं। बुलेट और बाइक चला रही लड़कियां विकटरी का साइन बनाती है। वीडियो में कुछ देर बाद बाइक पर पीछे बैठी लड़की फ्लाइंग किस देती है। बुलट की सामने की नंबर प्लेट का रंग भाजपा के झंडे के रंग का है। वहीं वायरल एक अन्य वीडियो में एक बाइक पर 4 लड़कियां बैठी दिख रही हैं, जिसमें पीछे बैठी दो लड़कियां विक्ट्री का साइन बना रही हैं। लड़कियों ने बुर्का पहना है लेकिन हेलमेट नहीं लगाया। इससे पहले बुधवार को युवतियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के बयान का विरोध करने के लिए हिजाब पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट खेला था। साथ ही कहा था कि हम हिजाब में कंफर्टेबल हैं।
क्या यह भाजपा प्रायोजित हैः कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि इस वीडियो में बुलेट चला रहीं बच्चियाें के वाहन की नंबर प्लेट भाजपा के रंग में रंगी है। क्या यह भाजपा प्रायोजित है? अपने राजनैतिक फायदे के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा जवाब दे, ये बच्चियां कौन…?