फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीन लाख नकद बरामद

Sun, 12 Jul 2020 08:14 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना रविवार सुबह की है। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली लगी है। इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि लुटेरों के पास से तीन लाख रुपये और दो पिस्टल बरामद हुई है। एक लुटेरा फरार हो गया है। वहीं, इस घटना में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


दरअसल, शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बैंक में चार हथियारबंद लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। ये बदमाश हथियार के साथ बैंक में घुसे और कैशियर को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


इस पूरी घटना को एक मिनट के अंदर अंजाम दिया गया। वहीं, बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई थी। इस घटना को चार लुटेरों ने अंजाम दिया था। बैंक को लूटने से पहले इन शातिर अपराधियों ने कई बार रैकी की थी। 
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें