फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: पहले प्राथमिक, फिर माध्यमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा, नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना

Thu, 10 Sep 2026 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की पात्रता परीक्षा अलग-अलग चरणों में होगी। पहले प्राथमिक और बाद में माध्यमिक शिक्षकों की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कराई जाने वाली शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के साथ चर्चा के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल इसके लिए परीक्षा एजेंसी बनने की तैयारी कर रहा है। मंडल की ओर से प्रस्ताव दिए जाने के बाद सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए ऑफलाइन मोड में पात्रता परीक्षा आयोजित कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग कर्मचारी चयन मंडल की जगह माध्यमिक शिक्षा मंडल को जिम्मेदारी दे सकता है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प आने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल की भूमिका तय मानी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल अपनी परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से कराता है, जबकि कर्मचारी चयन मंडल ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता है।

नवंबर या दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा का शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय जब कुल शिक्षकों की संख्या उपलब्ध कराएगा, उसके बाद परीक्षा आयोजित कराने में करीब दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में यदि अगले 10 दिन में शेड्यूल जमा हो जाता है, तब भी परीक्षा नवंबर या दिसंबर तक पहुंच सकती है।

पढे़ं:  जमीन में छिपी थी कच्ची शराब की ‘मिनी फैक्टरी’; 35 क्विंटल महुआ लाहन जब्त

पहले प्राथमिक, फिर माध्यमिक शिक्षकों की परीक्षा

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार परीक्षा एजेंसी तय होने के बाद सबसे पहले प्राथमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा होगी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। चालू वर्ष में सिर्फ एक बार पात्रता परीक्षा आयोजित होने की संभावना है।

इधर, शिक्षक संगठनों ने परीक्षा केंद्र विकासखंड और जिला स्तर पर बनाए जाने की मांग की है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल जिला और ब्लॉक स्तर पर भी परीक्षा केंद्र बना सकता है। इससे शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

18 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन

परीक्षा के लिए आवेदन प्राप्त करने और फीस जमा कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल की ही रहेगी। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी ऑनलाइन आवेदन की पहले तय अंतिम तिथि 4 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। इसलिए शिक्षक कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से ही आवेदन जमा करेंगे। बाद में कर्मचारी चयन मंडल जमा फीस माध्यमिक शिक्षा मंडल को फॉरवर्ड कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें