फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: शिक्षा विभाग का क्लर्क पांच हजार रुपये लेते गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता के लिए मांगी थी रिश्वत

Thu, 28 Jul 2022 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में शिक्षा विभाग के क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्वालियर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। उसने चरथर गांव के प्राइवेट स्कूल संचालक से मान्यता के लिए 12 हजार रुपये मांगे थे। 
 
विज्ञापन
bribe - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड में शिक्षा विभाग के क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्वालियर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। उसने चरथर गांव के प्राइवेट स्कूल संचालक से मान्यता के लिए 12 हजार रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर के शिक्षा विभाग में 18 जुलाई को भिंड जिले के निवासी यदुनाथ सिंह तोमर नामक व्यक्ति ने ग्वालियर लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वो अपने गांव में एक मॉडल स्कूल खोलना चाहता है जिसकी मान्यता के लिए वो जिला शिक्षा अधिकारी भिंड के कार्यालय में क्लर्क रामेन्द्र सिंह कुशवाह से मिले थे। रामेन्द्र सिंह ने इस काम के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने यदुनाथ सिंह तोमर को समझाइश देकर एक वॉइस रिकॉर्डर दिया। जिसमें यदुनाथ ने रामेन्द्र से 5 हजार रुपये की पहली किश्त देने का बातचीत रिकॉर्ड कर ली और लोकायुक्त को सौंप दी।

गुरुवार को पांच हजार देना तय हुआ। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप तैयार किया। यदुनाथ सिंह तोमर ने क्लर्क रामेन्द्र सिंह को रिश्वत की पहली किश्त 5 हजार रुपये उसे दिए, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त ने क्लर्क रामेन्द्र सिंह कुशवाह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें