फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: प. बंगाल के दिनाजपुर जिले से अगवा कर राजकोट ले जाई जा रही 15 वर्षीय किशोरी को धार पुलिस ने बचाया

Sun, 16 Jan 2022 02:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से अपहरण कर ले जाई जा रही 15 साल की किशोरी को धार नौगांव पुलिस ने मुक्त करवा लिया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया। मामले में पहले से ही पश्चिम बंगाल के उक्त जिले में प्रकरण दर्ज है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से अपहरण कर ले जाई जा रही 15 साल की किशोरी को गुरुवार शाम को धार नौगांव पुलिस ने मुक्त करवा लिया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया। मामले में पहले से ही पश्चिम बंगाल के उक्त जिले में प्रकरण दर्ज है। धार में अभी तक कोई अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के समक्ष आने के बाद योजना बनाकर कार्रवाई की गई। मामले की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि किशोरी की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से परेश निवासी राजकोट से हुई थी। वह अपनी प्रोफाइल पर फर्जी फोटो लगाकर झांसा दे रहा था कि उसे वह गायिका बना देगा। इसी के मद्देनजर आरोपी कुछ दिनों पहले किशोरी को लेकर राजकोट के लिए रवाना हुआ था।

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने 10 जनवरी को पश्चिम बंगाल से लापता हुई किशोरी की जानकारी मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली को दी थी। फ़ाउंडेशन ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग तक सूचना भेजी। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मानव तस्करी के मामले को गंभीरता से लिया। तत्काल प्रभाव से किशोरी को मुक्त कराने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए संपर्क किया गया। अलग-अलग प्रांत की पुलिस से संपर्क किया गया। अंतिम कड़ी के तौर पर इंदौर छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी सविता चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास चल रहे थे, लेकिन आरोपित इस कदर से शातिर बदमाश था कि वह मोबाइल बंद कर लेता था। ऐसे में उसकी लोकेशन पता करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


किशोरी ने इंदौर क्षेत्र में मददगार से फोन लिया और अपने दादा को फोन लगा दिया। वहां से पुलिस ने कॉल डिटेल के माध्यम से आरोपी की जानकारी निकाली। धार पुलिस को सूचना दी। नौगांव पुलिस ने गुरुवार की शाम को बसों में जांच की। इसके बाद इंदौर से राजकोट जा रही चामुंडा ट्रेवल्स नाम की बस से किशोरी को नौगांव पुलिस ने रिकवर किया साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। धार के न्यायालय में कोलकाता पुलिस पहुंची। बालिका को बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस विभाग पश्चिम बंगाल के साथ पिता के सुपुर्द किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें