फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: आरोपी की हरकत देख जेल प्रशासन ने वारंट के बावजूद नहीं किया दाखिल, पुलिस लगाती रही कोर्ट के चक्कर

Sun, 30 Jul 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

आरोपी पर चल रहा है हत्या के प्रयास का मामला। पुलिस कहती रही कि आरोपी जेल जाने से बचने के लिए तबीयत खराब होने की कर रहा है नौटंकी, जेल प्रशासन से नहीं मानी बात।
 
विज्ञापन
नागौद उप जेल सतना। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जेल पहुंचकर गेट पर हत्या की कोशिश का आरोपी फर्श पर लेटने लगा। उसने तबीयत खराब होने की बात की। कुछ समय पहले ही पुलिस उसका मेकिडल कराकर कोर्ट ले गई थी। आरोपी को फर्श पर लेटता देखकर जेल प्रबंधन ने वारंट के बावजूद उसे जेल में दाखिल नहीं किया। मामला नागौद उप जेल का है। 

विज्ञापन


दूसरा वारंट लेकर आई पुलिस
सिंहपुर पुलिस आरोपी ब्रजमोहन शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल पहुंचाने आई थी। जेल प्रबंधन को लगा कि आरोपी की तबीयत ज्यादा खराब है बावजूद इसके पुलिस दाखिल कराना चाहती। पुलिस फिर कोर्ट पहुंची और वहां से दूसरा वारंट लेकर आई, तब आरोपी को अंदर किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूरी तरह से फिट है लेकिन जेल जाने से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रहा था।

सिंहपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि इसके पहले बुधवार को जब आरोपी को कोर्ट में पेश करना था, तब भी उसने बीमारी का बहाना बनाया था। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। टीआइ ने बताया कि जानलेवा हमले के अपराध में चार माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी ब्रजमोहन शुक्ला 25 वर्ष को मंगलवार को प्रयागराज के बरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें