फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: कुल्हाड़ी से पत्नी व ससुर की हत्या करने वाले को दोहरा आजीवन कारावास, 2019 में हुआ था हत्याकांड

Wed, 25 Jan 2023 07:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

घटना की रात आरोपी की सास श्यामबाई की अचानक नींद खुली तो देखा कि उनका दामाद कुल्हाड़ी से उसके पति नौमन सिंह की गर्दन काट रहा था। यह देखकर वह डर के मारे चिल्लाते हुए बाहर भागी। 

विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी में करीब तीन साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने ससुर और पत्नी की कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नृशंस हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

दामाद द्वारा बेटी के साथ आए दिन मारपीट करने से नाराज पिता ने अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजा था। इसके बाद जब दामाद पत्नी को लेने ससुराल आया तो ससुर ने दामाद से दो टूक कहा कि तुम मेरी पुत्री के साथ मारपीट करते हो। इसलिए सुबह चार लोगों के बीच लिखा पढ़ी करने के बाद ही उसे तुम्हारे साथ ससुराल भेजूंगा। तब दामाद ने चुपचाप ससुर की बात सुन ली, लेकिन इसके बाद अंदर ऐसा शैतान सवार हुआ कि उसने सुबह होने का इंतजार ही नहीं किया और रात्रि में ही कुल्हाड़ी से अपने ससुर व पत्नी के ऊपर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 
उक्त मामले में अपर सत्र न्यायाधीश  ब्यौहारी ने बुधवार को  आरोपी अमर सिंह पिता बाबूलाल सिंह गोड़ 28, निवासी ग्राम- भमरहा, थाना मानपुर जिला उमरिया को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी आर.के. चतुर्वेदी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं  हरिओम बैस सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी  ब्यौहारी ने की।
विज्ञापन

क्या था पूरा घटनाक्रम
 संभागीय जनसंपर्क अधिकारी नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि 3 जून 2019 को रात्रि करीब 3 बजे ब्यौहारी थाने के डॉयल 100 पर सूचना मिली कि ग्राम वसहो में सरपंच नौमन सिंह की दामाद अमर सिंह ने हत्या कर दी। अमर सिंह ने अपनी पत्नी शांतिबाई को भी मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतक नौमन सिंह के पुत्र रावेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना की रात आरोपी की सास श्यामबाई की अचानक नींद खुली तो देखा कि उनका दामाद कुल्हाड़ी से उसके पति नौमन सिंह की गर्दन काट रहा था। यह देखकर वह डर के मारे चिल्लाते हुए बाहर भागी। सामने की रोड पर गांव के लल्ला और राजकुमार मिल गए तो उन्हें बताया और भागकर अपने पुराने घर से पुत्र रावेन्द्र व अन्य को बुलाकर लाई। सभी जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शांतिबाई भी वहां नहीं थी। उसे ढूंढा तो आंगन में ही उसका शव भी मिला। उसके पेट में धारदार हथियार की चोटें थी। दामाद अमर सिंह ने उसकी भी हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर वहीं छिपे बैठक अमर सिंह को दबोच लिया। उसके पास कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया गया। गवाहों व सबूतों के आधार पर अमर सिंह द्वारा ही दोनों हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें