फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा निरीक्षण के लिए बड़वानी पहुंचे

Fri, 15 May 2020 04:02 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
 इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी बिजासन घाट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा लोगों को पहुंचाई जा रही सुविधाओं की जांच के लिए इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा बड़वानी जिले के बिजासन घाट पहुंचे। उन्होंनें महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में आ रहे मजदूरों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


आकाश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी मजदूर पैदल चलता हुआ नजर नहीं आना चाहिए। इसके लिए आज से ही बड़वानी से सेदेवास तक 200 बसों की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को बसों द्वारा उनके घर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें