फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डिंडौरी में तिहरा हत्याकांड, जमीन विवाद में पिता और दोनों बेटों को उतारा मौत के घाट

Fri, 01 Nov 2024 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

डिंडौरी में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के दो मरावी परिवारों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। दीपावली के दिन जब एक पक्ष के लोग खेत में धान की फसल काटने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप ले गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना लालपुर गांव के चंदना ग्राम पंचायत में दीपावली के दिन शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई। हमले में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

थाना प्रभारी दुर्गा नगपुरे के अनुसार, इस खूनी संघर्ष में मारे गए लोगों की पहचान धर्म सिंह और उनके बड़े बेटे शिवराज (40) के रूप में हुई है। धर्म सिंह के छोटे बेटे रघुराज (28) को गंभीर अवस्था में गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों मरावी परिवारों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। दीपावली के दिन जब एक पक्ष के लोग खेत में धान की फसल काटने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप ले गया। अचानक से हमला किया गया, जिसमें कुल्हाड़ी से वार कर तीनों लोगों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल तीन संदिग्ध हिरासत में हैं, और पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें