फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori: छह साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुराचार, घर के सामने खेल रही थी तभी उठा ले गया

Mon, 07 Oct 2024 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

रविवार दोपहर 6 वर्षीय बच्ची घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक गुरु प्रसाद (21) फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले में पडोसी युवक द्वारा 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने सोमवार को पीड़ित बच्ची का ऑपरेशन किया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के अनुसार शहपुरा थानान्तर्गत एक गांव में रविवार दोपहर 6 वर्षीय बच्ची घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक गुरु प्रसाद (21) फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बच्ची किसी तरह घर आई और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना के संबंध में थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बच्ची को उपचार के लिए तत्काल शहपुरा अस्पताल भिजवाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची की हालत खतरे से बाहर
बच्ची को उपचार के लिए रात लगभग 1 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा सोमवार को उसका ऑपरेशन किया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। पीड़िता के परिजनों को अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं का शिकार होना पड़ा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा को जानकारी मिलने पर पीड़ित बच्ची को तत्काल उपचार की व्यवस्था करवाते हुए संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें