फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : देशद्रोह मामले में शिवराज के खिलाफ अब कोर्ट जाएंगे दिग्विजय 

Thu, 26 Jul 2018 07:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देशद्रोही बताए जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां गिरफ्तारी देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। दिग्विजय ने कहा, मैं अब शिवराज के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा करूंगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवराज ने दिग्विजय को देशद्रोही बताया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि वे अपने आरोप के पक्ष में सबूत दें और उनकी गिरफ्तारी कराएं। लेकिन जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बृहस्पतिवार को हजारों कांग्रेसजनों के साथ पुलिस थाने पहुंच गए। 

पुलिस ने अगर उन्हें और उनके समर्थकों को थाने से पहले ही रोक लिया। उन्होंने कहा, पुलिस ने लिखित में दिया है कि मेरे खिलाफ देशद्रोह की कोई शिकायत नहीं है। अब इस आधार पर वह शिवराज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा, शिवराज झूठ बोलते हैं। उनका परिवार रेत के अवैध उत्खनन, पोषण आहार, व्यापमं और ई-टेंडरिंग घोटाले में लिप्त है। वह शिवराज के साथ किसी भी फोरम पर बहस को तैयार हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि उमा भारती ने भी पंद्रह साल पहले मुझ पर आरोप लगाए थे। मैंने मानहानि का केस किया, लेकिन वे कोई सबूत नहीं दे पाई हैं और समझौते की बात कर रही हैं। ऐसे ही शिवराज को माफी मांगने के लिए मजबूर कर दूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें