फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में चार मृत: दो हादसों में चार की गई जान, बगड़ी में दो बाइकों की टक्कर तो बदनावर में काका-भतीजे की मौत

Tue, 20 Oct 2026 07:48 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। नालछा क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर से दो युवकों की जान गई। बदनावर में अज्ञात वाहन की टक्कर से काका-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जाँच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा नालछा थाना क्षेत्र के नागदा-गुजरी मार्ग पर सलकनपुर फाटे के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरे हादसे में बदनावर-पेटलावद रोड पर केंद्रफाटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार काका-भतीजे को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नालछा: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
नालछा थाना क्षेत्र में नागदा-गुजरी मार्ग पर सलकनपुर फाटे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, धार के मगजपुरा निवासी भगवान लश्करी (45) और त्रिमूर्ति नगर निवासी ललित सेंडगे (48) बाइक से मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मांडव की तरफ से धार आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर बिलोदा निवासी प्रवीण (25) और रोहित (25) सवार थे।

ये भी पढ़ें- पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर
विज्ञापन


हादसे में ललित सेंडगे और प्रवीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, भगवान लश्करी और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्रवीण के भाई धर्मराज के अनुसार, प्रवीण और रोहित बिलोदा से धार स्थित अपने जीजा के घर जाने के लिए निकले थे। वहीं, भगवान लश्करी के परिजनों ने बताया कि वह धार से अपनी ससुराल मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान सलकनपुर फाटे के पास हादसा हो गया। नालछा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बदनावर: अज्ञात वाहन की टक्कर से काका-भतीजे की मौत
दूसरा हादसा बदनावर-पेटलावद रोड पर केंद्रफाटा के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। यहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार काका-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नंदू (28), पिता मनजी भूरिया भील, और किसन (19), पिता ईश्वर भूरिया के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सरदारपुर थाना क्षेत्र के बीड़पाड़ा गांव के निवासी थे और गुजरात के सूरत में मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टियों में अपने घर आए थे।

मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से मुलथान के पास स्थित रूपाखेड़ा गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान केंद्रफाटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूरत में मजदूरी करते हैं मृतकों के माता-पिता
हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के रिश्तेदार और उनकी बहन बदनावर अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि नंदू और किसन के माता-पिता भी सूरत में मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और उनके बदनावर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम तथा शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बदनावर पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। दोनों हादसों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें