फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में हादसा: तीन दोस्तों की डूबने से मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले गए थे तीनों युवक

Fri, 25 Sep 2026 09:42 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

गणेश चतुर्दशी पर शुक्रवार को बदनावर के डोलची रोड स्थित पोखर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन राठौड़, राहुल प्रजापत और निहाल भांभी के रूप में हुई। तीनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। 
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्दशी पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदनावर में दर्दनाक हादसा हो गया। डोलची रोड स्थित पोखर में प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पवन उर्फ कान्हा पिता भंवरलाल राठौड़ (19), निवासी सुभाष मार्ग, राहुल पिता मुकेश प्रजापत (20), निवासी सरस्वती कॉलोनी-18 और निहाल पिता मुकेश भांभी, निवासी सरस्वती कॉलोनी अन्य दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पोखर पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सुरेश नागर भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ: जहां जन्मे CM मोहन, वो घर टूटेगा! 60 साल पुराने पैतृक मकान पर लाल निशान, बहन-दोस्त के घर भी जद में
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार वाले और बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल परिसर में पहुंच गए। तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।तीनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें