फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के तीन लोगों की मौत, दर्शन कर लौटते समय हुआ था हादसा; इलाके में शोक की लहर

Tue, 10 Sep 2024 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Dhar News: केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु इस भूस्खलन का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।

विज्ञापन


मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है।


इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें