फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न बना मौत की वजह, पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 06:37 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

कुक्षी में घरेलू प्रताड़ना से परेशान सावित्रीबाई मोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पति रमेश मोरी द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति, जो पेशे से सरकारी शिक्षक है, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आनंद विहार कॉलोनी (कुर्दीपुरा रोड) कुक्षी निवासी सावित्रीबाई मोरी ने 28 मई 2026 को अपने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुक्षी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष और अन्य परिजनों के बयान लिए गए। बयानों में सामने आया कि सावित्रीबाई का पति रमेश मोरी लंबे समय से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर सावित्रीबाई ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें:  ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर तंत्र और पुलिस की सक्रियता के आधार पर टीम ने आरोपी रमेश मोरी (49), पिता अंतरसिंह मोरी, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, कुक्षी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कुक्षी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर जिला जेल अलीराजपुर भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक सरोज बारोड, उपनिरीक्षक अनुप बघेल, सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक प्रमोद, प्रधान आरक्षक सतीष और आरक्षक जगनसिंह की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें