फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: भोजशाला मामले में 16 मार्च को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, ASI सर्वे रिपोर्ट पर पेश होंगी आपत्तियां

Sun, 15 Mar 2026 05:42 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्यप्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में 16 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा पेश की गई सर्वे रिपोर्ट पर सभी पक्षों को आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था और अब कोर्ट में इन्हीं आपत्तियों पर सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
भोजशाला में सर्वें के दौरान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार स्थित एएसआई द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक इमारत भोजशाला मामले में 16 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से प्रस्तुत की गई सर्वे रिपोर्ट पर कोर्ट ने सभी पक्षों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय दिया था। सोमवार से अब इन्हीं आपत्तियों पर सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


ASI सर्वे रिपोर्ट पर होगी सुनवाई
जानकारी के अनुसार मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे रिपोर्ट को लेकर कई अहम बिंदुओं पर आपत्तियां पेश की गई हैं। इन आपत्तियों की जानकारी भी सभी पक्षकारों को उपलब्ध करवा दी गई है। अब कोर्ट में इन बिंदुओं पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में भोजशाला से जुड़े अन्य आवेदनों पर भी 16 मार्च को सुनवाई हो सकती है। इस मामले में तीन अलग-अलग मुस्लिम पक्षों ने खुद को याचिका में पक्षकार बनाने के लिए आवेदन पेश किए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन आवेदनों पर भी सोमवार को ही सुनवाई हो सकती है।

12 बजे तक शुरू हो सकती है सुनवाई
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका के पक्षकार आशिष गोयल ने बताया कि 16 मार्च को होने वाली सुनवाई में भोजशाला सर्वे रिपोर्ट का क्रमांक 45वां है। ऐसे में संभावना है कि सुबह करीब 12 बजे तक इस मामले में सुनवाई शुरू हो जाएगी। भोजशाला से जुड़ी अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई अब एक साथ की जा रही है। इसमें एक अन्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी और कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी द्वारा दायर याचिकाओं पर भी कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
विज्ञापन


98 दिन तक चला था ASI का सर्वे
दरअसल भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को तय करने के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने भोजशाला परिसर में आधुनिक तकनीक के जरिए सर्वे कराने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद ASI ने करीब 98 दिनों तक यहां विस्तृत सर्वे किया था। सर्वे पूरा होने के बाद ASI ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। इसकी प्रतियां भी सभी पक्षकारों को उपलब्ध करवाई गई थीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस रिपोर्ट पर आपत्तियां, सुझाव और सलाह पेश करने के लिए 16 मार्च की तारीख तय की थी। अब इसी पर सोमवार से सुनवाई शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें