फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: पुलिस जवान ने पत्नी से की जमकर मारपीट, दीवार पर दे मारा सिर; एमपीपीएससी की तैयारी करने से भी रोकता है

Thu, 26 Nov 2026 07:37 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

शहर में पदस्थ पुलिस जवान संग्राम सिंह लोधी पर पत्नी से मारपीट और घरेलू प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को विवाद के दौरान पति ने उनका सिर दीवार से टकरा दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने शराबखोरी, गाली-गलौज और पढ़ाई का विरोध करने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
घायल का इलाज हुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पदस्थ एक पुलिस जवान पर पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान जवान ने कथित तौर पर पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता है। वह नाबालिग बच्चों के सामने भी गाली-गलौज करता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी दानिश की हैवानियत: श्योपुर में प्रेमिका की गला काटकर हत्या, रिश्तों में खटास आई तो उतारा मौत के घाट

महिला का कहना है कि वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, लेकिन पति उनकी पढ़ाई का विरोध करता है। इसी बात को लेकर भी आए दिन विवाद होता है। मामला डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस जवान संग्राम सिंह लोधी से जुड़ा बताया जा रहा है। उनकी ड्यूटी न्यायालय में रहती है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार को हुए विवाद के दौरान पति ने उनके साथ मारपीट की और सिर दीवार से टकरा दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी छोड़ चुकी थीं घर, हादसे के बाद लौटीं
महिला ने बताया कि पति की शराबखोरी और कथित मारपीट से परेशान होकर वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थीं। इसी दौरान एक सड़क हादसे में संग्राम सिंह घायल हो गए थे। तब उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा था कि संकट के समय जीवनसाथी साथ नहीं देगा तो कौन देगा। उनकी अपील पर भरोसा कर महिला वापस लौट आईं और मुश्किल वक्त में पति की देखभाल की। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला का आरोप है कि पति दोनों बच्चों के सामने ही उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। उनका दावा है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें