फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार क्राइम: यात्री बस से 20 लाख का पार्सल गायब होने से हड़कंप, 13.50 लाख नकद और सात किलो चांदी थी बैग में

Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

जोबट से इंदौर जा रही निजी बस से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का पार्सल गायब हो गया। इसमें 13.50 लाख रुपये नकद और सात किलो चांदी थी। व्यापारी योगेश की शिकायत पर धार के नौगांव थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
फोरलेन पर खड़ी बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोबट से इंदौर जा रही निजी यात्री बस से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का पार्सल गायब होने का मामला सामने आया है। पार्सल में 13 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य की सात किलो कच्ची-पक्की चांदी रखी थी। व्यापारी योगेश ने यह पार्सल 3 अक्टूबर को बस के जरिए इंदौर भेजा था। इंदौर में पार्सल लेने पहुंचे व्यक्ति को बस में बैग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत धार के नौगांव थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पार्सल प्लास्टिक की चावल के पैकेट जैसी पीले रंग की थैली में रखा गया था। बस जोबट से इंदौर के लिए रवाना हुई थी और इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से होकर गुजरी। इसी दौरान धार में नौगांव थाना क्षेत्र के सोनू रेस्टोरेंट के सामने पार्सल चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि, पार्सल किस स्थान से और किन परिस्थितियों में गायब हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: हर सरकार को बनानी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं, शिवराज बोले-बहनें नाराज हुई, तो खैर नहीं
विज्ञापन


बस के रूट पर सीसीटीवी फुटेज की जांच
पार्सल गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस के चालक और क्लीनर से पूछताछ की है। इसके साथ ही जोबट से इंदौर तक बस के पूरे रूट और रास्ते में उसके रुकने वाले स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोनू रेस्टोरेंट के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में है। पुलिस पार्सल से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है, ताकि नकदी और चांदी के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन


अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
नौगांव थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी राज ललन मिश्रा के अनुसार, व्यापारी योगेश के पार्सल के गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक-क्लीनर से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें